चूरु की पुकार

हर वर्ग की पार्टी, कार्यकर्ता ही रीढ़

Posted by: विजय सारस्वत on: May 5, 2009

हर वर्ग की पार्टी
छापर। युवक कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव चयनिका उनियाल ने कहा है कि कांग्रेस हर समाज व वर्ग को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। वे अपने आवास पर कार्यकर्ताओं की बैठक को सम्बोधित कर रही थी।

कार्यकर्ता ही रीढ़
सुजानगढ़। विधायक कमला कस्वां ने भाजपा चुनाव कार्यालय में बुधवार को कार्यकर्ताओं की बैठक को सम्बोधित किया। पूर्व मंत्री खेमाराम मेघवाल, पालिका अध्यक्ष ब्रह्मप्रकाश शर्मा, उपाध्यक्ष गणेश मण्डावरिया, विष्णुदत्त त्रिवेदी ने भी विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता बुद्धिप्रकाश सोनी ने की।

मण्डेलिया का दौरा
सरदारशहर। कांग्रेस प्रत्याशी रफीक मण्डेलिया ने गुरुवार को तहसील के करीब दो दर्जन गांवों का दौरा किया। सभाओं को पूर्व मंत्री पण्डित भंवरलाल शर्मा, हजारीमल सारण, रामकुमार मेघवाल, नन्दलाल गुंसाई, रमेश पोटलिया, नूरमोहम्मद मुंशी खां, अब्दुल रसीद, चायल ईशरराम डूडी, शिवभगवान भाकर, ज्यानमोहम्मद, हंसराज सिद्ध ने सम्बोधित किया।
कस्वां ने मांगे वोट
भाजपा प्रत्याशी रामसिंह कस्वां ने ग्रामीण क्षेत्रों में सभाएं कर वोट मांगे। सभाओं में विधायक अशोक पींचा, शिवचन्द सहू, डॉ. रघुवीरसिंह मुवाल, गिरधारीलाल पारीक, खीराज बेनीवाल, जयदेवसिंह राठौड़ ने कस्वां को वोट देने की अपील की।

हितचिंतक है कांग्रेस

Posted by: विजय सारस्वत on: May 5, 2009

हितचिंतक है कांग्रेस
साहवा। राज्य में जब-जब कांग्रेस सत्ता में रही है गांव, गरीब, मजदूर व किसान के हितों का बराबर ख्याल रखा गया है। उक्त विचार राज्य के शिक्षामंत्री भंवरलाल मेघवाल ने बुधवार को गांव धीरवास बड़ा में आयोजित चुनाव सभा में व्यक्त किए। सभा को कांग्रेस प्रत्याशी रफीक मण्डेलिया, इन्द्रसिंह पूनियां, उमाशंकर शर्मा ने भी सम्बोधित किया।

समस्याओं का अम्बार

Posted by: विजय सारस्वत on: May 5, 2009

समस्याओं का अम्बार
विधायक राजेन्द्र राठौड़ ने कहा है कि राज्य सरकार की लापरवाही से प्रदेश में समस्याओं का अम्बार लगा गया है।
राठौड़ गुरुवार को चंगाई-मिखाला गांव में नुक्कड़ सभा को संबोधित कर रहे थे। सभा में लेखराम ढूकिया, रतन राठौड़, गिरधारी सिहाग, मदन गुरी, मोहरसिंह कस्वां तथा सरपंच गौरीशंकर मौजूद थे।

समिति में शामिल

Posted by: विजय सारस्वत on: May 5, 2009

समिति में शामिल
तारानगर। भाजपा जिला चुनाव संचालन समिति में जिलाध्यक्ष ओम सारस्वत, राजकुमार रिणवां, अशोक पींचा, अभिषेक मटोलिया, खेमाराम मेघवाल, विजय शर्मा, बनवारीलाल शर्मा, रमाकांत ओझा, पंकज गुप्ता, रतन राठौड़, अशोक सैनी, बंसत शर्मा, हरलाल सहारण, फतेहचन्द सोती, शिवचन्द सहू, राकेश जांगिड़, जयदेवसिंह राठौड़, अनवर थीम, चन्द्राराम गुरी तथा रमेश ओझा को सदस्य बनाया गया है। यह जानकारी भाजपा जिला चुनाव प्रभारी राजेन्द्र राठौड़ ने दी।

चुनाव धनवल व जनबल के बीच

Posted by: विजय सारस्वत on: May 5, 2009

चुनाव धनवल व जनबल के बीच
रतनगढ़। चूरू संसदीय क्षेत्र में धनबल व जनबल के बीच चुनाव हो रहा है। धनपति ने जनपति को ललकारा है। लेकिन जीत उसी की होगी जिसे जनता चाहेगी। ये विचार विधायक राजेन्द्र राठौड़ ने शिवाजी सेवा संस्थान में बुधवार को चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के बाद व्यक्त किए। विधायक राजकुमार रिणवां व कमला कस्वां ने भी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया।

जनसम्पर्क की लगी होड़

Posted by: विजय सारस्वत on: May 5, 2009

जनसम्पर्क की लगी होड़
चूरू। संसदीय क्षेत्र के मतदाताओं से सम्पर्क की कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं में होड़ लगी है। गांव-ढाणियों से लेकर कस्बों में घर-घर जन सम्पर्क न नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया जा रहा है।
भाजपा देहात मण्डल पदाधिकारियों ने गुरुवार को ढ़ाढर, घांघू, ढ़ाणी चारणान, बास जैसेका समेत कई गांवों का दौरा कर भाजपा प्रत्याशी रामसिंह कस्वां को जिताने की अपील की।
मीडिया प्रभारी सुरेश सारस्वत के अनुसार शहर मण्डल पदाधिकारियों ने शहर के बाजार व वार्डों में मतदाताओं से सम्पर्क किया।
कांग्रेस एससीएसटी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष नरेन्द्र कंवल, सेवादल के मो. सद्दीक निर्वाण, हाजी आजम भाटी व साबीर सिकरिया ने शहर के विभिन्न वार्डों में कांग्रेस प्रत्याशी के लिए वोट मांगे। छात्र नेता महेन्द्र सिहाग ने गांवों में जाकर मतदान की अपील की।

चाचा गिरफ्तार

Posted by: विजय सारस्वत on: May 5, 2009

चाचा गिरफ्तार
तारानगर। भतीजी का अपहरण कर बलात्कार करने के आरोपी मधाराम मेघवाल को पुलिस ने बुधवार रात को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार झोथड़ा गांव निवासी माधाराम ने 20 अप्रैल की रात पड़ोस में रहने वाली भतीजी का अपहरण कर उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस ने आरोपी माधाराम को झोथड़ा में गिरफ्तार कर उसकी चिकित्सकी जांच करवा ली है। माधाराम अविवाहित है। अप्रैल की रात पीड़िता के पिता ने आरोपी के खिलाफ पुत्री का अपहरण कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

कृषि अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

Posted by: विजय सारस्वत on: May 5, 2009

कृषि अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार
नकली बीज प्रकरण का चालान नहीं करने की एवज में बीज भण्डार के मालिक से ली राशि
चूरू। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के दल ने गुरुवार को चूरू के कृषि अधिकारी (पौधा संरक्षण) को एक बीज भण्डार के मालिक से नकली बीज प्रकरण का चालान नहीं करने की एवज में 11 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
ब्यूरों के उप अधीक्षक बच्चन सिंह मीणा ने बताया कि कृषि अधिकारी (पौध संरक्षण) हरकरण लेघा ने 24 नवम्बर 04 को चूरू की सब्जी मंडी स्थित एक खाद-बीज भण्डार से बीजों के नमूने लिए। जांच के बाद नमूने नकली पाए गए। लेघा ने बीज भण्डार के मालिक हरीशचन्द्र सैनी से मूली के नकली बीज मामले का चालान नहीं करने की एवज में 15 हजार रुपए की मांग की। लेघा और सैनी के बीच बातचीत के बाद 11 हजार रुपए देना तय हुआ।
मांगी गई राशि अधिकारी के घर पर दी जानी थी। गुरुवार सुबह हरीशचन्द्र सैनी ने ब्यूरो में बीज का नमूना पास करने की एवज में अधिकारी की ओर से रिश्वत मांगने की शिकायत की। शिकायत का सत्यापन करवाने के बाद उप अधीक्षक बच्चन सिंह मीणा ने चूरू की शेखात कॉलोनी में कृषि अधिकारी हरकरण लेघा के किराए के आवास पर छापा मार कर उसे 11 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।ब्यूरो की टीम में मीणा के अलावा अशोक कुमार, ओम प्रकाश, सुभाषचन्द्र, राजेन्द्र कुमार, मंगतूराम व कानसिंह शामिल थे।

कल्याण भवन का उद्घाटन

Posted by: विजय सारस्वत on: May 5, 2009

कल्याण भवन का उद्घाटन
बीदासर,। वार्ड 24 में गोगामेड़ी के सामने सोहनलाल भीखमचन्द चौरड़िया चेरिटेबल ट्रस्ट दिल्ली बीदसार के सौजन्य से मेहतर समाज के नवनिर्मित सोहन रतना कल्याण भवन का उद्घाटन गुरुवार को चौरड़िया परिवार के भीखमचंद चौरड़िया व नगर पालिका अध्यक्ष सावित्र देवी सोनी ने किया। समारोह के मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मेघराज सांखला ने कहा कि शोषित, पीड़ित, उपेक्षित समाज के उत्थान के लिए चौरड़िया परिवार ने भवन का निर्माण करवाया है। कार्यक्रम में खींवकरण डोसी, पं. बजरंगलाल शर्मा, शिवराज सिंह, धर्मचन्द सोनी, दयासागर ओजस्वी, राजेश लोहिया ने विचार व्यक्त किए। मेहतर समाज की ओर से अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में ज्ञानचंद चौरड़िया जोराराम गुंसाईवाल, रामपाल पांडिया, नंदलाल छापोला, हनुमानमल, हंसराज छापोला, लूणकरण चौरड़िया, जीवराज सहित अनेक लोग उपस्थित थे। युवाचार्य महाश्रवण ने मेहतर समाज के उत्थान के लिए बनाए गए सोहन रतना कल्याण भवन का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि दलित समाज के उत्थान के लिए यह सराहनीय कार्य है।