Posted by: विजय सारस्वत on: March 20, 2009
प्रतिभा नगर श्री श्याम मन्दिर में जागरण सम्पन्न
चूरू। स्थानीय प्रतिभा नगर स्थित श्री श्याम मन्दिर में शनिवार रात्रि को फागुन श्याम महोत्सव के अन्तर्गत श्री श्याम प्रभु को फुलों से विशेष श्रृंगार किया गया। मन्दिर के पुजारी राम गोपाल बुढाढरा ने श्री श्याम प्रभु की अखण्ड ज्योत एवं दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। पवन कुमार बुढाढरा ने गणेश वन्दना के साथ जागरण शुरू किया गया। स्थानीय कलाकार दयानन्द किरोड़ीवाल ने गाया वाला कानजी वो……मोर की छड़ी, कोलकाता की योगिता जोशी ने पैदल चलकर आजा रे सांवरिया थारी……. खाटू नगरी, अरूण लढानिया ने लिलारे म्हाने….. श्याम समिलोद, बासुदेव डिडवानिया ने खाटूवाले मुझे बुलाले…. एक बार खाटू धाम, दिनेश जोशी ने चालू रे थान दिरालू रेवड़ी में बड़ा तुलाऊरे, कैलाश नवहाल ने श्याम पिया मोहरी रेग दे……..चुनरिया ओ श्याम पिया। इस अवसर पर रतनलाल दर्जी, गौरीशंकर बालाण ने भी खूब ठुकमे लगाये। ढोलक मास्टर पवन कुमार बुढाढरा ने जोरदार संगत की।