चूरु की पुकार

गोदाम भवन का शिलान्यास

Posted by: विजय सारस्वत on: जुलाई 9, 2011

  • In: बिना श्रेणी
  • Comment!

गोदाम भवन का शिलान्यास
दिनांक 09-07-2011 को एफ॰सी॰आई॰ गोदाम, भालेरी रोड़ के पीछे चूरु सहकारी उपभोक्ता होलसेल भण्डार लि॰, चूरु के गोदाम निर्माण हेतु श्री राजेन्द्र सिंह राठौड़, विधायक तारानगर पूर्व सार्वजनिक निर्माण मंत्री के कर-कमलों से शिलान्यास (भूमि-पूजन) का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ । कार्यक्रम की अध्यक्षता भण्डार के अध्यक्ष श्री छगन सिंह राठौड़ ने की । कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि श्री मूलाराम कस्वाँ, अध्यक्ष भूमि विकास बैंक, श्री हरलाल सारण, पूर्व-प्रधान, श्री रमाकान्त ओझा, पूर्व-सभापति नगर-परिषद, चूरु, श्री धर्मेन्द्र बुडानिया, श्री भजन लाल शर्मा, श्री रामावतार स्वामी, अधिशाषी अधिकारी, को-ऑपरेटिव बैंक उपस्थित थे ।
श्री राजेन्द्र सिंह राठौड़ ने इस अवसर पर अपने उद्-बोधन में कहा कि मैं चूरु सहकारी उपभोक्ता भण्डार के विकास के लिए राज्य सरकार से बजट-आवंटन के लिए हर संभव प्रयास करुंगा । साथ ही बताया कि इस माह में ही आई॰सी॰डी॰पी॰ योजना के अन्तर्गत लगभग 40 लाख रुपये गोदाम तथा भवन-निर्माण हेतु स्वीकृत हो जायेंगे । इसी क्रम में श्री हरलाल सहारण, मूलाराम कस्वां एवं श्री रमाकान्त ओझा ने भी अपने विचार व्यक्त किये ।
भण्डार के संचालक मण्डल के सदस्य श्री हरिप्रसाद पीपलवा, श्री देवप्रकाश पुरोहित, श्रीमति विमलादेवी गढ़वाल, श्री सुखदेव प्रजापत, श्री पूर्णमल रैगर तथा भण्डार के कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे । संचालक मण्डल के सदस्यों तथा भण्डार कर्मचारी – मो॰ सलीम मौलानी, बनवारी लाल सैनी, फतेह मोहम्मद, अजय सिंह, आनन्द कुमार शर्मा, सुरेन्द्र सिंह, आनन्द किशोर शर्मा, सुन्दर लाल किनरा, विरेन्द्र सिंह, श्री प्रकाश कुदाल आदि ने अतिथियों का माल्यार्पण द्वारा स्वागत किया । कार्यक्रम का संचालन विश्वनाथ शर्मा ने किया ।

Leave a Reply

Fill in your details below or click an icon to log in:

WordPress.com Logo

You are commenting using your WordPress.com account. Log Out / Change )

Twitter picture

You are commenting using your Twitter account. Log Out / Change )

Facebook photo

You are commenting using your Facebook account. Log Out / Change )

Connecting to %s

Follow

Get every new post delivered to your Inbox.